रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू, केंद्रीय गृह मंत्री मौजूद

रांची, प्रदेश की राजधानी रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक गुरुवार को शुरू हाे गई । इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रमुख नेता शामिल हुए हैं।

बैठक शुरू हाेने के पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का गुलदस्ता और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। बैठक में

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, उपमुख्यमंत्री पार्वती परीदा, मंत्री मुकेश महालिंग, पश्चिम बंगाल राज्य के प्रतिनिधि के रूप में वहां की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य माैजूद हैं। इस बैठक में कुल 20 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More