रांची में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, गरीबों की शामत

रांची, राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के चलते हैं गरीबों की शामत आ गई है। दिहाड़ी मजदूरी करनेवाले, ठेला खोमचेवाले, सड़क पर सब्जियां बेचनेवाले लोगों के जीवन खासा प्रभावित हुआ है। वहीं विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही लोगों को रोजमर्रा के काम करने भी परेशानी हुई।

इधर, रांची में लगातार बारिश से नदी-नाले और डैम उफान पर हैं। रांची के गेतलसूद डैम, रुक्का और धुर्वा डैम लबालब भर गए हैं। वहीं भारी बारिश के कारण राज्य के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के स्कूलों में एहतियात के तौर पर अवकाश घोषित कर दिया है।

वहीं रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार की देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। इससे रांची के कई इलाकों अपर बाजार, पंडरा के रवि स्टील का इलाका, अरगोड़ा के पिपरटोली, हिंदपीढ़ी, कोकर, डोरंडा सहित कई इलाकों में जल जमाव हो गया है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश से फिलहाल नहीं राहत मिलेगी।

पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 83.6 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं इस दौरान रांची में 10 मिमी रिकॉर्ड की गई।

गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 28. जमशेदपुर में 30.4, डालटेनगंज में 32.1, बोकारो में 31.2 और चाईबासा में तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More