लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, नदियां उफान पर

लोहरदगा, लोहरदगा जिला में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। लगातार हो रही बारिश से यहां के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश ने जिले के विभिन्न इलाकों में गरीबों के 12 (कच्चे मकान) आशियाने को ध्वस्त कर दिया। साथ ही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोहरदगा शहर से लेकर गांव देहात में बारिश का असर देखा जा रहा है। मूसलाधार बारिश से दर्जनों पेड भी उखड गए। इससे बिजली व्यवस्था पर भी प्रभाव पडा है। लोहरदगा शहर में तीन दिनों से जलापूर्ति बाधित हो गई है।

जोरदार बारिश को देखते हुए उपायुक्त डॉ ताराचंद के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी और कर्मचारी पूरे वस्तु स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

डीसी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश से बाजारों में विरानगी छायी हुई है। अधिकांश दुकान बंद हैं और लोग घरों में रहने को विवश हैं। किसानों के खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो गई है।

Read More News

Read More