समस्तीपुर में आक्रोशित किन्नरों ने मंगलवार को थाने का किया घेराव

News Saga Desk

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में मंगलवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान किन्नरों ने थाने का घेराव किया और सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन के पीछे की वजह पिछले दिनों बधाइयां देने के दौरान हुई मारपीट बताई जा रही है, जिसमें कई किन्नर बुरी तरह से घायल हो गए.

किन्नरों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

मारपीट की घटना के बाद घायल किन्नरों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक किन्नर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है

इस मामले में पुलिस की तरफ से संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से किन्नरों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने थाने का घेराव कर दिया. साथ ही सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और न्याय की मांग की है. प्रदर्शन कर रही किन्नरों के पास एक बैनर भी है. जिसमें लिखा है, ‘हम किन्नरों के साथ अन्याय हुआ है, हमें न्याय चाहिए.’ साथ ही इसमें घायल किन्नरों की तस्वीर लगी है.

किन्नरों के प्रदर्शन के कारण सड़क पर भीषण जाम

किन्नरों के प्रदर्शन के कारण सड़क पर भीषण जाम लग गया. मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और किन्नरों को शांत करने का प्रयास किया. हालांकि, प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे.

Read More News

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, मुख्यमंत्री हुए शामिल

पटना | पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बांका के पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर...

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

Read More