सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले पूर्व मुखिया का लाइसेंसी हथियार जब्त

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण | पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर थाना) अभिनव पराशर के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव के पूर्व मुखिया अरविंद सिंह के घर पर छापेमारी करते हुए एक लाइसेंसी बंदूक,दो एयरगन,एक लाइसेंसी पिस्टल दो मैगजीन व 50 कारतूस जब्त किया है। उक्त कारवाई सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर वायरल फोटो के आधार पर की गई है।जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वायरल फोटो की जांच में उसकी पहचान मुरारपुर के पूर्व मुखिया अरविंद सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई। जिसके टीम ने त्वतरित कारवाई करते उनके घर से सभी लाइसेंसी हथियार को जप्त कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक अभिनव पराशर ने बताया कि हथियार का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करना कानूनी रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी हथियार रखने का उद्देश्य आत्मरक्षा होता है, न कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन करना। जप्त हथियारों के संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में मोतिहारी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, अंचल पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार, बंजरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका कुमारी, तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी और हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Read More News

Read More