News Saga Desk
हजारीबाग | हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर सोमवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद हल-बैल लेकर लेपो रोड पर उतर आए। उन्होंने इस प्रदर्शन के माध्यम से नगर निगम और जिला प्रशासन का ध्यान सड़कों की जर्जर स्थिति की ओर आकर्षित किया।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने बताया कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत खराब है। सड़कों पर बने गड्डों के कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। बारिश के मौसम में सड़कों की स्थिति और बिगड़ गई थी, जो अब भी खराब बनी हुई है।
विधायक ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में कई बार नगर निगम और जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता कर (टैक्स) चुकाती है, लेकिन उसे टूटी सड़कों, धूल और कीचड़ का सामना करना पड़ता है।
विधायक ने चेतावनी दी कि यदि सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर जन आंदोलन करेंगे।
No Comment! Be the first one.