हिंसक झड़प मामले में छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

NewsSaga Desk

पूर्वी सिंहभूम | साकची थाना क्षेत्र के मोहन कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया। इस दौरान तलवार, हॉकी स्टिक और बेसबॉल बैट जैसे घातक हथियारों से हमला किया गया। घटना में एक पक्ष द्वारा शनिवार देर रात साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह सोनी ने पुलिस को बताया कि दुकान पर जबरन कब्जा करने की नीयत से राजा भाटिया, रोमी भाटिया, करण भाटिया, अर्जुन भाटिया, रीत्रि भाटिया और एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और हथियारों से हमला कर मारपीट की।

झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।

थाना प्रभारी ने रविवार को बताया देर रात एक पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि राजा भाटिया और सुखविंद्र सिंह के बीच प्रोपर्टी को लेकर विवाद है और इस बाबत झारखंड हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More