बिहार में 100% विकास, लेकिन सरकार के पास कोई हिसाब नहीं: पवन खेड़ा का तंज—मोदी-नीतीश पर लगाया 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

News Saga Desk

पटना। पटना में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि आज मैं बिहार को एक खुशखबरी और बधाई देने आया हूं। यहां 100% विकास हो गया है, मगर लोगों को नहीं पता चला क्योंकि सरकार के पास हिसाब ही नहीं है।

यह अनोखा प्रयोग बिहार सरकार ने किया है, जिसका खुलासा CAG रिपोर्ट में हुआ है। 70 हजार करोड़ का घोटाला मोदी और नीतीश ने किया है। सरकार के विभिन्न विभागों ने यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा ही नहीं कराए, जो कुल बजट बिहार का है, उसमें 70 हजार करोड़ बस एक तिहाई ही है।

प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर निशाना साधते कांग्रेस नेता।

प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर निशाना साधते कांग्रेस नेता।

‘चुनाव आयोग इनके पॉकेट में है’

पवन खेड़ा ने कहा कि सबसे ज्यादा घोटाला पंचायती राज विभाग में है। ये वो लोग हैं जो हम सभी से कागज मांगते हैं, मगर खुद कागज नहीं दे पाते हैं। इन्हें इतना हिम्मत इसलिए आ रहा है क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग इनके पॉकेट में है तो यह कुछ भी कर सकते हैं। वह नहीं जानते हैं कि बिहार की भूमि क्रांति की भूमि है। पूरे देश ने बिहार से क्रांति को उपजते देखा है। यहां के लोग ऐसा नहीं होने देंगें। हमारा मानना हैं कि मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि यह सरकार और उसके काबिल नहीं है। हमारा नारा है कि अगर बिहार बदलना है तो सरकार बदलना होगा। SIR को लेकर भी पूरा विश्व हमपर हंस रहा है।

विभागवार आंकड़े-

विभाग राशि

कृषि विभाग 2107.63 करोड़ पंचायती राज विभाग 28154.10 करोड़ शिक्षा विभाग 12623.67 करोड़ शहरी विकास विभाग 11065.50 करोड़ ग्रामीण विकास विभाग 7800.48 करोड़ अनुसूचित जाति जनजाति विभाग 1397.43 करोड़ समाज कल्याण विभाग 941.92 करोड़ स्वास्थ्य विभाग में 860.33 करोड़ पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण विभाग 911.08 करोड़ सहकारिता विभाग 804.69 करोड़


Read More News

Read More