झारखंड में 772 सरकारी नौकरियां, 7वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए झारखंड से अच्छी खबर है। देवघर जिले में होम गार्ड के 772 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए 7वीं पास और शहरी क्षेत्र के पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

NEWS SAGA DESK:

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए झारखंड से अच्छी खबर है। देवघर जिले में होम गार्ड के 772 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए 7वीं पास और शहरी क्षेत्र के पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को देवघर जिला प्रशासन की वेबसाइट deoghar.nic.in या झारखंड सरकार के भर्ती पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए झारखंड से अच्छी खबर है। देवघर जिले में होम गार्ड के 772 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए अभ्यर्थी का 7वीं कक्षा पास होना जरूरी है, जबकि शहरी क्षेत्र के लिए 10वीं पास शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। उम्मीदवार की उम्र कम से कम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन के लिए सबसे पहले recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें। पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म पूरा करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 है।

सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये फीस

इस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जरूर पढ़ लेना चाहिए, ताकि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड और अन्य जरूरी शर्तों को लेकर किसी तरह की गलती न हो।

Read More News

Read More