रिम्स डेंटल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्टाइपेंड जारी करने का आश्वासन

NEWS SAGA DESK

रिम्स डेंटल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड नहीं मिलने पर हड़ताल की। निदेशक के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हुई और डॉक्टर काम पर लौटे।

रांची स्थित रिम्स डेंटल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड का भुगतान नहीं होने के विरोध में मंगलवार को हड़ताल कर दी। करीब साढ़े तीन महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने से नाराज इंटर्न डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया। इसके कारण डेंटल कॉलेज की ओपीडी व्यवस्था करीब ढाई घंटे तक प्रभावित रही। दांत का इलाज कराने रिम्स पहुंचे मरीजों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रांची स्थित रिम्स डेंटल कॉलेज

इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिन्हा करीब साढ़े 11 बजे डेंटल कॉलेज परिसर पहुंचे। उन्होंने हड़ताल कर रहे इंटर्न डॉक्टरों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निदेशक ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि मंगलवार शाम तक लंबित स्टाइपेंड की राशि जारी कर दी जाएगी। इसके बाद इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी और काम पर वापस लौट गये।

साढ़े तीन महीने से नहीं मिला स्टाइपेंड

करोड़ों के मालिक विधायक बने भिखारी! घंटों सड़क पर मांगी मदद, फिर खोली पहचान महीने से स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया गया था। इस संबंध में वे कई बार रिम्स प्रबंधन से बातचीत कर चुके थे। डॉक्टरों के अनुसार, प्रबंधन की ओर से भुगतान में देरी के पीछे तकनीकी समस्या का हवाला दिया जा रहा था।

लंबे समय तक भुगतान नहीं होने के कारण इंटर्न डॉक्टरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार प्रबंधन से बातचीत के बावजूद जब स्टाइपेंड का भुगतान नहीं हुआ, तो मंगलवार को डॉक्टरों ने काम बंद कर विरोध जताने का फैसला लिया।

निदेशक से बातचीत के बाद खत्म हुई हड़ताल

इंटर्न डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की सूचना मिलने के बाद रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिन्हा डेंटल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से सीधे बातचीत की और उनकी परेशानी सुनी। इंटर्न डॉक्टरों ने लंबे समय से लंबित स्टाइपेंड का भुगतान जल्द कराने की मांग रखी।

निदेशक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मंगलवार शाम तक स्टाइपेंड की राशि जारी कर दी जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी इंटर्न डॉक्टर अपने-अपने कार्यस्थल पर लौट गये और डेंटल कॉलेज की चिकित्सा व्यवस्था दोबारा सामान्य हो गयी।

Read More News

Read More