चैत्र नवरात्र 30 मार्च से, छठ महापर्व एक अप्रैल से प्रारंभ

News Saga Desk

रांची। चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार को प्रवर्धमान योग में कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। यह दिन काफी महत्वपूर्ण और पुनीत है, क्योंकि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पूरी सृष्टि की रचना की थी। पंडित मनोज पांडेय ने बुधवार को बताया कि 29 मार्च को शाम 4.33 बजे प्रतिपदा तिथि शुरू होगी, जो 30 मार्च की दोपहर 2.14 बजे तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण 30 मार्च को ही कलश स्थापना की जाएगी। इस नवरात्र में कई पुण्यकारी और शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जो व्रत करने वालों के लिए शुभ फलदायी होगा।

उन्होंने ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू है, इसलिए मां की सवारी हाथी है। भागवत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना समृद्धि और शांति का प्रतीक है। नवरात्र छह अप्रैल तक रहेगा। इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा। क्योंकि पंचमी तिथि गौण हो गया है। पांच अप्रैल को महाअष्टमी का व्रत रखा जाएगा। छह अप्रैल को महानवमी का पाठ, कन्या पूजन, हवन और आरती के साथ पूजन संपन्न होगा।

एक अप्रैल से नहाए खाय से शुरू होगा छठ महापर्व

चैती छठ पर्व एक अप्रैल नहाय-खाय से प्रारंभ होकर चार अप्रैल को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। चैती छठ की सबसे खास बात यह है कि यह व्रत चैत्र नवरात्र में शुरू होती है। नहाय खाय के दिन देवी के कूष्मांडा के रूप की पूजा होती है। खरना के दिन कुमार कार्तिकेय की माता देवी स्कंद माता की पूजा होती है। संध्या अर्घ्य के दिन माता कात्यायनी की पूजा होती है और प्रातः अर्घ्य में माता कालरात्रि की। इसलिए चैत्र नवरात्रि के दौरान जो श्रद्धालु चैती छठ का व्रत रखते हैं, उन्हें छठी मईया के साथ इन देवियों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस व्रत से बल, आरोग्य, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। संतान की कामना करने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत उत्तम माना गया है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More