एक बार फिर हुआ यूपीआई सर्विस डाउन, देशभर में तीन घंटे परेशान रहे यूजर्स

News Saga Desk

मुंबई। देश में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) सर्विस करीब तीन घंटे से डाउन है। अभी लोगों को UPI पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। बीते 20 दिन में यह तीसरी बार है जब ट्रांजैक्शन में समस्या हो रही है। वेबसाइट और ऑनलाइन सर्विसेज की रियलटाइम स्टेटस बताने वाला प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार के अनुसार, समस्या फेस कर रहे करीब 81% लोगों को पेमेंट करने में समस्या आ रही है। 17% लोगों को फंड ट्रांसफर करने और लगभग 2% को खरीदारी करने में दिक्कतें हो रही है।

समस्या सुबह करीब 11:30 बजे शुरू हुई थी। तब इस प्लेटफॉर्म पर करीब 900 लोगों ने रिपोर्ट की थी। दोपहर करीब 1:00 बजे सबसे ज्यादा 2400 लोगों ने समस्या रिपोर्ट की थी। दोपहर ढ़ाई बजे समस्या में सुधार देखने को मिल रहा है। अभी केवल 300 यूजर्स ने रिपोर्ट दर्ज की है।

सुबह 11.30 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक सबसे ज्यादा परेशानी

यह डाउन डिटेक्टर का स्क्रीन शॉट है, जिस पर डेटा शो कर रहा है कि सुबह 11.30 से दोपहर एकबजे तक शिकायतों का ग्राफ हाई रहा।

यह डाउन डिटेक्टर का स्क्रीन शॉट है, जिस पर डेटा शो कर रहा है कि सुबह 11.30 से दोपहर एकबजे तक शिकायतों का ग्राफ हाई रहा।

26 मार्च और 2 अप्रैल को करीब ढाई घंटे डाउन रही थी सर्विस

इससे पहले दो अप्रैल और 26 मार्च को देशभर में यह सर्विस करीब ढाई घंटे डाउन रही थी। तब लोगों को गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे एप से अमाउंट ट्रांसफर करने में दिक्कतें हुईं। 26 मार्च को 10 से ज्यादा बैंकों के UPI और नेट बैंकिंग सर्विसेस पर भी असर पड़ा। यूजर्स एप और नेट बैंकिंग में लॉगिन एक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे।

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कहा था, ‘यूजर्स को अस्थायी तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण UPI में आंशिक रूप से रुकावट आई। अब इन समस्याओं को दूर कर लिया गया है। सिस्टम स्टेबल हो गया है।’

UPI को NCPI ऑपरेट करता है

भारत में RTGS और NEFT पेमेंट सिस्टम का ऑपरेशन RBI के पास है। IMPS, RuPay, UPI जैसे सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ऑपरेट करती है। सरकार ने 1 जनवरी 2020 से UPI ट्रांजैक्शन के लिए एक जीरो-चार्ज फ्रेमवर्क मैंडेटरी किया था।

UPI कैसे काम करता है

UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है। इसके बाद इसे बैंक अकाउंट से लिंक करना पड़ता है। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की जरूरत नहीं होती। पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है।

अगर आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए आसानी से पैसा भेज सकते हैं। न सिर्फ पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और खरीदारी भी आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं।


पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

June 28, 2025

Read More News

CM नीतीश कुमार आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: बिहार पुलिस को मिलेंगे 21,391 नए सिपाही, महिलाओं की बड़ी भागीदारी

CM नीतीश कुमार शनिवार को करीब 21 हजार से ज्यादा सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। बापू सभागार...

पैरालिसिस अटैक के बाद ICU में भर्ती दिशोम गुरु शिबू सोरेन, हालत स्थिर; जगन्नाथ मंदिर में हुई विशेष पूजा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं।...

Read More