बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र ने खुदरा लोन दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की

News Saga Desk

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की प्रमुख नीतिगत दर के अनुरूप रेपो रेट से जुड़ी उधारी की दर में 0.25 फीसदी की कटौती की घोषणा की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि बैंक की रेपो से जुड़ी लोन दर (आरएलएलआर) अब 9.05 फीसदी से घटाकर 8.80 फीसदी कर दी गई है। बैंक ने कहा कि इस कटौती से घर, कार, शिक्षा, सोना और अन्य सभी खुदरा ऋण उत्पादों का लाभ उठाने वाले ग्राहकों को लाभ होगा।

बीओएम ने कहा कि लोन की नई ब्याज दरें कर्ज को और ज्यादा किफायती बना देंगी और इससे ग्राहकों के वित्तीय लाभ को बढ़ाएंगी। बैंक ने दावा किया कि बैंक की होम लोन दरें 7.85 फीसदी प्रति वर्ष से शुरू होगी, जबकि कार लोन की दर 8.20 फीसदी प्रति वर्ष होगी, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम है।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले हफ्ते बुधवार को लगातार दूसरी बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। आरबीआई के इस फैसले के बाद रेपो रेट 6.25 फीसदी से घटकर 6.00 फीसदी हो गया है। आरबीआई के इस फैसले के बाद से अभी तक सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कई बैंकों ने लोन की ब्याज दरें घटा दी हैं।


उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

March 26, 2026

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More