‘हाउसफुल 5’ ने की पहले दिन शानदार कमाई

News Saga Desk

बड़े बजट की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ पिछले कई दिनों से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह 6 जून को रिलीज हुई थी। भारी भरकम कास्ट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। दरअसल, फिल्में फ्लॉप होेने की वजह से अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन साल 2025 उनके लिए उम्मीद जगा रही है। ‘केसरी चैप्टर 2’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब ‘हाउसफुल 5’ भी रिलीज हो गई है। फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन ही अच्छी कमाई कर ली है। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई अक्षय की ‘केसरी चैप्टर 2’ से भी ज्यादा है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्टफिल्म ‘हाउसफुल 5’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही ‘हाउसफुल 4’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने रिलीज के दिन 19 करोड़ की कमाई की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन 24.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म के लिए यह अच्छी शुरुआत है। पहले दिन की कमाई को देखते हुए शनिवार और रविवार को इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई अच्छे कलाकार हैं। हालांकि फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शक इसे मजेदार फिल्म बता रहे हैं। कॉमेडी-थ्रिलर यह फिल्म कुल मिलाकर दर्शकों को पसंद आ रही है।

‘हाउसफुल 5’ के कलाकारफिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत, जैकलीन फर्नांडीज, चंकी पांडे, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म दो संस्करणों ए और बी में रिलीज हुई है।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More