मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन-3’ का पहला पोस्टर रिलीज

News Saga Desk

मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के अब तक दो सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुए हैं। लंबे समय से फैंस इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। दरअसल, ‘द फैमिली मैन 3’ से मनोज बाजपेयी की पहली झलक सामने आ चुकी है। इस टीज़र लुक में वह एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

‘द फैमिली मैन 3’ जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है, हालांकि इसकी रिलीज डेट का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। निर्माताओं ने हाल ही में सीरीज का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, “सबकी नजरें हमारे परिवार के लोगों पर हैं।”

इस सीजन में मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आएंगे और एक बार फिर अपने एक्शन और इमोशंस से दर्शकों को बांधने के लिए तैयार हैं। पिछले दो सीजन में इस बार भी निर्देशन की कमान राज और डीके ने संभाली है, जो इस थ्रिलर ड्रामा को एक नई ऊंचाई देने वाले हैं।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More