सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम : सहायक आचार्य नियुक्ति मामले में झारखंड सरकार को 14 अगस्त तक का समय, वरना मुख्य सचिव को पेश होना होगा

News Saga Desk

रांची। सहायक आचार्य नियुक्ति से मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के जवाब पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर 14 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया गया तो 18 अगस्त को मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव और जेपीएससी सचिव को कोर्ट में सशरीर उपस्थित होना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने 30 जनवरी को सहायक आचार्य नियुक्ति में जेटेट पास अभ्यर्थियों को ही शामिल करते हुए परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था। लेकिन राज्य सरकार की ओर से अभी तक शिक्षक नियुक्ति से संबंधित अंतिम परिणाम जारी नहीं किया गया है।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More