News Saga Desk
पटना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोमवार को पटना में पीसी की। उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कहा कि 10 अगस्त से उनकी यात्रा रोहतास से शुरू होगी। पहले दिन आम सभा होगी, उसके बाद यह यात्रा औरंगाबाद आएगी। औरंगाबाद के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र जो मेरा क्षेत्र पड़ता है, वहां रात्रि विश्राम होगा।
फिर सुबह यह यात्रा हमारे क्षेत्र देव मंदिर होते हुए रफीगंज जाएगी। यात्रा गया के बाद नवादा जाएगी। अभी इसका डिटेल विवरण तैयार किया जा रहा है। पहले दिन मल्लिकार्जुन खड़गे भी रहेंगे। यह वोटर अधिकार यात्रा है। फिलहाल यह यात्रा करीब 16 दिन का होगा। आगे फिर इसपर विचार होगा।
7 अगस्त को होगी इंडिया गठबंधन की बैठक
7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर बैठक पर राजेश राम ने कहा कि यह इंडिया गठबंधन के लेवल पर बैठक है, जहां बातें विस्तार से होगी। हम लोगों से जो फीडबैक मांगे जाएंगे वह हम उन्हें देंगे। हम लोग अपने लेवल पर सीट शेयरिंग की चर्चा कर रहे हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा अल्लावरू सहित अन्य।
तेजस्वी के 2 एपिक नंबर पर दी प्रतिक्रिया
तेजस्वी के दो एपिक नंबर होने पर राजेश राम ने कहा कि ये बात मीडिया में आई है। इस पर बहुत चिंतित होने की जरूरत नहीं है, इसका समाधान होगा। विपक्ष के लोग मांग किए हैं की जांच होनी चाहिए तो उसमें कार्रवाई होगी। विपक्ष कुछ भी कह सकता है, की सारे इंडिया गठबंधन के लोगों को जेल भेज दो चुनाव से पहले। समय पर तेजस्वी यादव सारी चीजों का उत्तर दे देंगे।
बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बिहार कांग्रेस ने 2 जुलाई को लेकर ओर फिर 3 जुलाई को पत्र जारी किया था। इसमें हमने इलेक्शन कमीशन से मांग की 65 लाख 64 हजार के करीब लोगों का नाम क्यों हटाया गया। हमारा सवाल था कि जो मृत पाए गए हैं, जिन्हें आप अपने पते पर नहीं पाए, जो बाहर हैं, उनमें से आपने किसको बाहर किया, उनके नाम, कारण कांग्रेस को मुहैया कराए।
संचार विभाग के प्रभारी बोले- कई लोगों को वोटर लिस्ट से काटा जा रहा
कांग्रेस में संचार विभाग के प्रभारी प्रणव झा ने कहा कि वोटर लिस्ट दुरुस्त करने के नाम पर सत्ता में बैठे लोगों के द्वारा खेल खेला जा रहा है। यहां प्रकिया वैधानिक नहीं है। यह चुपचाप की गई प्रक्रिया बताती है कि दाल में कुछ काला है। विरोधी पक्ष के लोगों को वोटर लिस्ट से काटने का प्रयास है। इस प्रक्रिया के शुरू होने से पहले ही चुनाव आयुक्त ने कहा था कि 20% लोग तो कटेंगे ही, यह बात उन्हें पहले कैसे पता थी।
रोज संसद में प्रदर्शन हो रहा है, क्योंकि संसद सरकार तय करती है चुनाव आयुक्त की नियुक्ति कैसे होगी। पीएम मोदी ने चुनाव की नियुक्ति की प्रक्रिया से मुख्य न्यायाधीश को हटा दिया। निष्पक्ष चुनाव आयोग लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है। बिहार लोकतंत्र की जननी है और परिवर्तन की शुरुआत यहीं से होती है। मैं जनता को जागरूक करते हुए कहना चाहता हूं कि अपने अधिकारों को समझिए और उनसे प्रश्न पूछिए कि आपके वोट को क्यों काटा जा रहा है।
No Comment! Be the first one.