News Saga Desk
गुमला। गुमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार की देर रात एक मुठभेड़ में पीएलएफआई का मुख्य नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को पुलिस ने मार गिराया है।

मार्टिन केरकेट्टा पर सरकार की ओर से 15 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने कामदार थाना क्षेत्र में एनकाउंटर में मार गिराया है। अपने अन्य साथियों के साथ मार्टिन केरकेट्टा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने आया था। पुलिस को मौके से एक एके 47 भी बरामद हुआ,अन्य तीन सहयोगी जंगल का फायदा उठाकर भाग गए।
इस मामले में गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के बाद की गई कार्रवाई पर यह सफलता हाथ लगी है। इस अभियान में कामडरा बसिया और पालकोट थाना की टीम शामिल थी। दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद से मार्टिन केरकेट्टा ही पीएलएफआई को लीड कर रहा था। गुमला के साथ ही खूंटी और रांची के कई इलाकों में इसका प्रभाव था। एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि यह गुमला पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफलता तो है ही साथ ही पूरे झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में छापामारी कर रही है।
No Comment! Be the first one.