दरभंगा में छात्र की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह से नाराज़ ससुर पर आरोप

News Saga Desk

दरभंगा। दरभंगा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र की हत्या उसके ही ससुर ने कर दी। छात्र की हत्या हॉस्टल के मुख्य द्वार पर गोली मारकर कर दी गई, जिसके बाद नाराज छात्रों ने आरोपी को  पकड़कर जमकर पीट दिया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल सुपौल जिले के पिपरा गांव का रहने वाला था और डीएमसीएच में बीएससी नर्सिंग कॉलेज में दुसरे सेमेस्टर का छात्र था। वहीं आरोपी प्रेम शंकर झा सहरसा जिले के वनगांव निवासी है। बताया जा रहा है कि राहुल अपने ही कॉलेज की प्रथम सेमेस्टर में पढ़ने वाली छात्रा से प्रेम करता था और कुछ दिन पहले ही अंतरजातीय विवाह कर लिया था। जिससे लड़की के पिता काफी नाराज थे। 

घटना की जानकारी बेंता थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बारे में छात्रों ने बताया कि राहुल शाम को अपने हॉस्टल के पास खड़ा था, तभी उसके ससुर आकर साइन पर गोली चला दी जिससे राहुल की मौके पर मौत हो गई। जिसके बाद मामले की गहन जांच में पुसली जुट गई है। 


Read More News

Read More