बिहार SIR पर दीपांकर भट्टाचार्य का सवाल: 4 दिन में 7 लाख मृतक कैसे हो गए, जवाब दे चुनाव आयोग

News Saga Desk

पटना। भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने रविवार को बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इसे “मतदाताओं के अधिकार को छीनने की साजिश” बताते हुए कहा कि आयोग की ओर से दिए गए आंकड़े भ्रमित करने वाले हैं और कई स्तर पर गंभीर विसंगतियां हैं। पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भट्टाचार्य ने कहा कि 22 जुलाई तक मृतकों की संख्या 15 लाख बताई गई थी, जो 26 जुलाई तक बढ़कर 22 लाख हो गई। उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ चार दिनों में मृतकों की संख्या में 7 लाख की बढ़ोतरी कैसे हो गई?

उन्होंने यह भी बताया कि एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत नामों की संख्या पहले 7.50 लाख बताई गई थी, फिर इसे घटाकर 7 लाख कर दिया गया और बाद में 50 हज़ार कम कर बचा लिया गया। उनके मुताबिक, यह पूरा आंकड़ा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है, और चुनाव आयोग को हर एक मतदाता की स्थिति की साफ जानकारी देनी होगी। दीपांकर भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए जवाब को “सामान्य और सतही” बताया और कहा कि इससे उठे बुनियादी सवालों का कोई समाधान नहीं मिलता।

उन्होंने घोषणा की कि 17 अगस्त से महागठबंधन के सभी दल एकजुट होकर राज्यभर में मतदाताओं के अधिकार को बचाने के लिए यात्रा शुरू करेंगे। उन्होंने इसे लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में एक अहम कदम बताया। भट्टाचार्य के मुताबिक, इस अभियान का मकसद जनता को जागरूक करना और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाना होगा।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More