मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर

News Saga Desk

रांची।  झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें कि गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका ब्लड प्रेशर काफी लो था और पल्स रेट भी सामान्य से काफी नीचे चला गया था। स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने की सलाह दी।

उनके साथ उनका बेटा, भाई और निजी सचिव भी दिल्ली रवाना हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले हफिजुल हसन की बायपास सर्जरी हुई थी, जो सफल रही थी, लेकिन तबीयत में फिर से गिरावट आने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री पारस अस्पताल पहुंचे थे और उनकी सेहत की जानकारी ली थी। फिलहाल मंत्री हफिजुल हसन की स्थिति को लेकर अधिकारी और परिजन मेदांता अस्पताल में निगरानी बनाए हुए हैं। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More