गिरिडीह में बिना एनओसी निर्माण पर भड़के ग्रामीण, सीसीएल जीएम कार्यालय का किया घेराव

NEWS SAGA DESK

गिरिडीह के माथाडीह में बिना एनओसी निर्माण कार्य के खिलाफ ग्रामीण और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता बनियाडीह सीसीएल जीएम ऑफिस पहुँचे। ज्ञापन सौंपकर काम रोकने की माँग की।

झारखंड के गिरिडीह जिले में सीसीएल (CCL) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माथाडीह इलाके में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के कथित तौर पर सरकारी बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू किए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी विरोध स्वरूप पीड़ित परिवारों ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बनियाडीह स्थित सीसीएल महाप्रबंधक (GM) कार्यालय का रुख किया। ग्रामीणों और पार्टी नेताओं ने संयुक्त रूप से लिखित ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।

पारंपरिक और जोत आबाद जमीन पर निर्माण का आरोप प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और माथाडीह स्थित जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, वह उनके पूर्वजों के समय से उनके उपयोग और जोत आबाद में रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके एवज में उन्होंने सीसीएल और यहाँ तक कि उसके पूर्व में रेलवे को भी बाकायदा रेंट (लगान) का भुगतान किया है। भारतीय संविधान के तहत भी उन्हें विशेष संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में उनकी बिना किसी पूर्व सूचना, सहमति या जानकारी के उन्हें उनकी खेती और आजीविका की जमीन से वंचित करना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। ग्रामीणों ने दोटूक कहा कि वे अपने हक और अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव कानूनी व लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेंगे।

फॉरवर्ड ब्लॉक ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी इस पूरे विरोध प्रदर्शन और कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की शह पर संवेदक द्वारा मनमाने तरीके से निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है, और पीड़ित गरीब परिवारों की समस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि इस संबंध में गत 5 नवंबर को भी लिखित आवेदन दिया गया था, इसके बावजूद काम जारी रहना निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना एनओसी के चल रहे इस काम पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल महाप्रबंधक और परियोजना पदाधिकारी से मुलाकात कर इस मामले पर विस्तार से चर्चा भी की।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद जीएम ऑफिस पहुँचे इस प्रतिनिधिमंडल और प्रदर्शन में पार्टी नेता राजेश यादव के अलावा मनोज यादव, संजय चौधरी, कन्हैया सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे। इनमें विजय कोल, विकास कोल, जागेश्वर कोल, योगेश्वर कोल, अर्जुन दास, हलिया देवी, टीपू दास, सिंटू दास, जीतू दास, गणेश दास, मोहन कोल, राहुल कोल, संतोष दास, बालेश्वर कोल, उमेश दास, गांगो दास, सुनील दास, संदीप कोल, सरजू कोल, विनोद कोल, इतवारी दास, शंकर दास, मुंगिया देवी, पर्वतिया देवी, शनिचरी देवी, शांति देवी, गुड़िया देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, राजू कुमार दास, गोपाल भुइँया, मोहन दास, अमिया मोसेमत, बसंती देवी, पोखनी देवी, मंगली देवी, तारा देवी, कलावती देवी, तुलसी दास, छोटेलाल दास, सुंदरी देवी, दुलिया देवी सहित दर्जनों की संख्या में पुरुष और महिलाएं उपस्थित थीं।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More