बिहार में पाकिस्तानी आतंकियों की मौजूदगी का शक, तीन संदिग्ध गिरफ्तार

News Saga Desk

मधुबनी। मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में जैश के आतंकियों वाले मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। हालांकि घोघरडीहा पुलिस अभी कुछ बोल नहीं रही है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी शायद मधुबनी लाकर पूछताछ करेंगे। घोघरडीहा थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने पुष्टि की है कि संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। मगर किस कारण से संदेह है यह जानकारी अभी वे नहीं दे रहे हैं।

उनका कहना है कि वरीय पुलिस पदाधिकारी पूछताछ करेंगे। उसके बाद ही कोई पुष्टि हो पाएगी। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की जारी फोटो से शक्ल मिलने के संदेह में पकड़ा गया है। जिस जगह से संदिग्ध को पकड़ा गया है वो नेपाल सीमा से 35-40 किमी दूर है। घोघरडीहा के शत्रुपट्टी से तीन संदिग्ध को पकड़ा गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है 15 से 20 प्रतिशत शक्ल मिल रहा है। एक और संदिग्ध को पकड़ा गया है। शत्रुपट्टी में मुस्लिम आबादी बहुत है।

सूत्रों का कहना है कि किसी रिश्तेदार के यहां ठहरे हुए थे। दिल्ली का पता है। रात में पकड़ा गया है। फुलपरास डीएसपी ने पूछताछ की है। मगर अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।


Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More