गोविंदा-सुनीता ने धूमधाम से किया गणपति बप्पा का विसर्जन

News Saga Desk

पिछले कई दिनों से अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन हाल ही में सामने आए वीडियो ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। गोविंदा और सुनीता ने 27 अगस्त को अपने परिवार के साथ बड़े धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया। घर पर बप्पा की स्थापना के दौरान दोनों ने एकसाथ पूजा-अर्चना की और सबको यह दिखा दिया कि उनके रिश्ते में दरार की खबरें महज़ अटकलें थीं।

अब इनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि गणपति विसर्जन के मौके पर गोविंदा और सुनीता पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ नाचते-झूमते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सफेद रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं, जो इस मौके पर और भी आकर्षक लग रहे हैं। वीडियो में उनका बेटा यशवर्धन भी नजर आ रहा है, जो दोनों हाथों से बप्पा की प्रतिमा उठाए हुए है। पूरा परिवार बप्पा के जयकारों, “गणपति बप्पा मोरया” के साथ गूंज रहा है।

इस मौके पर हर कोई भावुक और खुश नजर आया। गोविंदा और सुनीता के चेहरे की मुस्कान साफ़ बयां कर रही थी कि वे इस पावन पर्व को पूरे दिल से मना रहे हैं। फैन्स भी इस वीडियो को देखकर बेहद खुश हैं और कमेंट्स में उन्हें ढेरों दुआ दे रहे हैं।

गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी। लंबे समय से दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। इनके दो बच्चे हैं, टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। टीना फिल्मों में काम कर चुकी हैं, वहीं यशवर्धन भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

Read More