बीसीसीएल कर्मचारी की आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पुलिस और CISF ने बचाई जान

News Saga Desk

रांची। बीसीसीएल के मूनीडीह कोल वाशरी में कार्यरत कर्मचारी राजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कंपनी के मुख्य द्वार पर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर पहले से मौजूद मूनीडीह पुलिस और सीआईएसएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और हिरासत में लेकर स्थानीय थाना ले गए।

कार्य असंतोष को बताया आत्मदाह की वजह

राजेंद्र सिंह का आरोप है कि उन्हें उनके पदनाम के अनुसार कार्य नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना है कि बीसीसीएल प्रबंधन मनमानी रवैया अपना रहा है और उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। राजेंद्र सिंह 1998 से मूनीडीह कोल वाशरी के स्टोर विभाग में कार्यरत हैं और इस मुद्दे को लेकर वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं।

बीसीसीएल प्रबंधन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कोल कर्मी काफी मानसिक तनाव मे रहते हैं। उनसे पदनाम के अनुरूप ही काम लिया जाता है। वो हमेशा अन्य कर्मियों से गाली गलौज करते हैं। हम लोग पूरे मामले को लेकर कोयला भवन मुख्यालय में अधिकारियों को सूचना दे दिए हैं, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More