बिहार विधानसभा चुनाव: 2.40 लाख से ज्यादा बुजुर्ग करेंगे मतदान, 19,085 वोटरों को विशेष सुविधाएं

News Saga Desk

गोपालगंज। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 2.40 लाख से अधिक बुजुर्ग मतदाता मतदान कर सकेंगे। मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद किस आयु वर्ग के कितने मतदाता मतदान करेंगे यह अब साफ हो गया है। इनमें बुजुर्ग पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,21,213 तथा बुजुर्ग महिला मतदाताओं की संख्या 1,19,446 होगी।

मतदान के दिन इन मतदाताओं में से 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किया है। जानकारी के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान कराने का सुलभ संसाधन उपलब्ध कराने का प्रबंध किया है। इसके लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके तहत बीएलओ या सेक्टर पदाधिकारी 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं के घर जाएंगे।

अगर वे मतदान केंद्र तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं, या खुद से नहीं जाना चाहते हैं तो उन्हें फॉर्म 12 डी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पोस्टल बैलेट के माध्यम ये बुजुर्ग मतदाता अपना मतदान कर सकेंगे।

60 वर्ष से अधिक उम्र में पुरुष की संख्या अधिक

जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में 60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। आंकड़े बताते हैं कि इस आयु वर्ग में 1,19,446 महिला, 1,21,213 पुरुष तथा एक थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

80 वर्ष से अधिक के 19,085 मतदाता

आगामी विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 19,085 मतदाता वोट डाल सकेंगे। वर्ष 2020 में हुए लोकसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 27,155 थी। इस बार इस आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

234 मतदाताओं की उम्र सौ साल पार

आंकड़ों के अनुसार जिले में सौ साल की उम्र पार कर चुके मतदाताओं की संख्या 234 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 80 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 154 है। इसी प्रकार 110 साल की उम्र पार कर चुके मतदताओं की संख्या जिले में कुल दो है। इनमें दोनों महिला मतदाता शामिल हैं।

किस आयु वर्ग के कितने पुरुष व महिला मतदाता

आयु वर्गपुरुष मतदातामहिला मतदाता
60 से 69 वर्ष7825175428
70 से 79 वर्ष3430733488
80 से 89 वर्ष78009222
90 से 99 वर्ष7751154
100 से 109 वर्ष80154
110 से 119 वर्ष0002
कुल121213119446

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More