हजारीबाग चरही आगजनी कांड: 7 आरोपी गिरफ्तार, जिंदा गोलियां, चाकू और TPC पर्चे बरामद

News Saga Desk

हजारीबाग। हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र में सीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी आरकेएस सीपीएल के वाहनों में आगजनी करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन अपराधियों ने 24 अगस्त को नार्थ तापिन स्थित व्यू प्वाइंट पर पेट्रोल छिड़ककर तीन हाईवा और तीन पोकलेन समेत छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में सीसीएल सुरक्षा प्रभारी निलेश कुमार के लिखित आवेदन पर चरही थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक को 9 सितंबर की रात गुप्त सूचना मिली कि चरही थाना क्षेत्र के तापिन नॉर्थ 44 नंबर के जंगल में अपराधियों का एक गिरोह बड़ी वारदात की योजना बनाने के लिए जुटा है। सूचना मिलते ही एसआईटी टीम को छापेमारी का निर्देश दिया गया। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर मौके से सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में इमदाद रजा, सचिन कुमार रविदास, अफसर वारिस, छोटन कुमार रविदास, साहिल रजा, गणेश यादव और सुनिल कुमार दास शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से छह जिंदा गोली, तीन चाकू, सात टीपीसी पर्चे, बोलेरो नियो वाहन, लेटरपैड और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस पूछताछ में सभी ने 24 अगस्त की आगजनी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इतना ही नहीं, इन्होंने यह भी कबूल किया कि 10 फरवरी 2025 को चरही थाना क्षेत्र के चलिया टॉड जंगल में तीन ट्रैक्टर जलाने की घटना में भी यही गिरोह शामिल था। उस मामले में भी चरही थाना में कांड दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के बाकी सदस्यों तथा उनके संरक्षकों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More