नेपाल का नया पीएम: इस बड़े नेता के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा, लिस्ट में शामिल अन्य उम्मीदवार कौन-कौन?

News Saga Desk

नई दिल्ली। नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ ‘Gen Z’ आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। राजधानी काठमांडू में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा का असर भारत-नेपाल की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई भारतीय विमानों को या तो डायवर्ट या फिर रद कर दिया गया है।

नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे काठमांडू के पास प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की, जिससे धुएं के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। इसके चलते दक्षिणी हिस्से से आने वाले विमानों की लैंडिंग रोक दी गई। कई भारतीय विमान नेपाल के ऊपर चक्कर लगाते रहे।

कौन बनेगा नेपाल का पीएम?

नेपाल के अगले प्रधानमंत्री कौन होंगे, इसे लेकर कयासों का दौर जारी है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद कई नेताओं का नाम सामने आ रहा है, जिन्हें प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। इनमें सबसे ऊपर बालेंद्र शाह का नाम है, जिन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है।


Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More