रामगढ़ में नशे से तंग पिता ने बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, खुद भी हालत गंभीर

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव के जायसवाल टोला में पिता ने बेटे की हत्या कर दी। कहा  जा रहा है कि बेटा नशे का आदी हो चुका था और इससे वह घर को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था। बेटे से परेशान होकर पिता ने बांस के डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। बेटे के साथ विवाद के दौरान वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए रिम्स, रांची लाया गया है।  घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सुशील जायसवाल का बड़ा बेटा 17 वर्षीय सोमियक जायसवाल इंटर का छात्र था। वह नशे में लिप्त हो गया था। उसने बाजार से पांच लाख रुपये उधार लेकर पूरे पैसा नशा करने में उड़ा दिया था।

इसके अलावे घर की आर्थिक स्थिति को भी काफी नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया था। इसको लेकर कई बार पिता ने डांट-फटकार भी लगाया था, लेकिन उसमें किसी प्रकार का सुधार नहीं हो पाया था। इसी से परेशान होकर शुक्रवार की अहले सुबह पांच बजे सुशील अपने पुत्र के कमरे समीप बांस का डंडा लेकर पहुंचा और दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही उसमें अपने पुत्र सोमियक के सिर पर लगातार डंडा बरसाने लगा। जिससे उसका सिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमियक अपने को बचाने के लिए अपने पिता से उलझ गया, जिसके कारण पिता भी घायल हो गया।


Read More News

Read More