झारखंड में 15 सितंबर से होगी मूसलधार बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट घोषित

News Saga Desk

रांची।  मौसम विभाग ने राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की सम्भावना जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर के बाद मानसून में थोड़ा बदलाव आएगा। और बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी। 

इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। वहीं 16 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि इस नवरात्र भी बारिश होने की सम्भावना है। 

बीते 24 घंटों में हुई बारिश

गोड्डा : 86.2 मिमी
रांची : 10.8 मिमी


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More