Bihar Politics: सीट शेयरिंग से पहले कांग्रेस का दांव, 39 नेताओं की नई टीम करेगी ‘पॉलिटिकल बैटिंग’

News Saga Desk  

पटना। इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व में चुनाव में सीटों के बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति गठित कर दी है।

39 सदस्यीय इस समिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान से लेकर के पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और पार्टी के कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता तक को शामिल किया गया है। वहीं, समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य भी होंगे जो सांसद विधायक और विधान पार्षद होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आदेश के बाद चुनाव अभियान समिति गठन का आदेश जारी कर दिया गया है।

39 सदस्य कमेटी में जिन अन्य नेताओं को शामिल किया गया है उनमें शकीलुजमा अंसारी, संजीव टोनी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद, अंशुल अभिजीत, बृजेश पांडेय, जमाल अहमद भल्लू, मंजू राम, आज़मी अंसारी, राजेश राठौर, कैलाश पाल, कुमार आशीष और नीतू निषाद, रेखा सोरेन व अन्य नेता शामिल हैं। स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सभी सचिव, कांग्रेस वर्किंग समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और फ्रंटल संगठन के सभी अध्यक्ष शामिल किए गए हैं।


Read More News

Read More