JSSC-CGL पेपर लीक केस: अभिलाष कुमार, मनोज कुमार और कृष्णा स्नेही को हाईकोर्ट से बेल

News Saga Desk

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक 2024 मामले में तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। अदालत ने कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इन आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। जमानत आदेश झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने सुनाया।

अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने आरोपियों की ओर से बहस की और जमानत की मांग की। CID ने इस मामले में चार्जशीट दायर करते हुए कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को मुख्य आरोपी बताया था। फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले इस मामले के अन्य तीन आरोपी, IRB के जवान रॉबिन, कवि राज और राम निवास राय को भी जमानत मिल चुकी है।


Read More News

जमशेदपुर के जू में बाघिन के 3 शावकों को मिले नाम, 1900 सुझावों में हुआ चयन, अवनि-कायरा और शक्ति से होगी पहचान

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं तीन बाघिनों का नामकरण हुआ। 1900 सुझावों में अवनि,...

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More