बिहार नवरात्र राजनीति: तेजप्रताप-सम्राट मां की भक्ति में लीन, JDU ने तेजस्वी का पुराना वीडियो किया साझा

News Saga Desk

पटना। बिहार में इस वक्त चुनाव का खुमार है। यही वजह है कि नवरात्र के अवसर पर भी नेताओं की राजनीति नहीं रुक रही है। नवरात्र के पहले दिन कई बिहार के कई नेता मां की भक्ति में नजर आए। उन्होंने अपनी फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है।

वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की पोस्ट पर जेडीयू ने पलटवार किया, जिससे राजनीति तेज हो गई। दरअसल, तेजस्वी यादव ने मां दुर्गा की पूजा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा था, “हे मां! बिहार ने पिछले 20 वर्षों में गरीबी, पलायन, भूखमरी, अपराध, भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य की बेहाली सबकुछ सह लिया! अब बिहार को इस दु:ख से उबारिये। जनसेवा के लिए तेजस्वी को शक्ति दीजिए, ताकि तेजस्वी, हर घर समृद्धि , खुशहाली ला सके और नया बिहार बना सके।”

तेजस्वी यादव की इस पोस्ट पर जेडीयू ने ऐसा पोस्ट कर दिया कि राजद कार्यकर्ताओं को बात चुभ गई। जेडीयू की सोशल मीडिया से तेजस्वी का पुराना वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वह मछली खा रहे थे। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “हे मां..इस अज्ञानी को सद्बुद्धि प्रदान करना।”

वहीं नवरात्र के खास अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने GST Rate Cut पर PM मोदी को धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, आज नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में GST की नई दरें लागू हो रही हैं। अब GST के दो मुख्य स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। GST की दरों में सुधार के लिए मैं बिहार की जनता की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं। इस सुधार से पूरे देश के साथ-साथ बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा। आम आदमी के लिए उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब सस्ती होंगी तथा जरूरत के सामान खरीदने के लिए उन्हें अब कम खर्च करना होगा।

इन नई GST दरों के लागू होने से देश का GDP बढ़ेगा और सभी वर्ग के लोगों, खासकर निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी। माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में GST सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद एवं आभार।

मां की भक्ति में रंगे नजर आए तेजप्रताप

तेजप्रताप ने कशल स्थापना की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि सुख, शांति और समृद्धि की मंगलमय कामनाओं के साथ आप और आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनाएं …

सम्राट चौधरी ने भी शेयर की फोटो

सम्राट चौधरी ने लिखा कि ‘शारदीय नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर आज अपने आवास पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश (घटस्थापना) स्थापना की इस पावन अवसर पर अखण्ड ज्योति की स्थापना के साथ जगज्जननी माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री, गौरी-गणेश, एवं नवग्रह की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More