रांची कटहल मोड़ में बाघ की अफवाह, वन विभाग ने कहा जंगली बिल्ली; CCTV फुटेज वायरल

News Saga Desk

रांची। रांची के कटहल मोड़ इलाके में बाघ जैसा दिखने वाले जानवर के घर में घुसने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल घर में जानवर के घुसने की घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। हांलाकि इसका सीसीटीवी अब सामने आया है। राजधानी के शहरी इलाके में बाघ जैसे जानवर को देखे जाने की चर्चा ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

प्लम्बर ने किया दावा, आंगन में दिखा बाघ जैसा जानवर

कटहल मोड़ इलाके के लाल टॉकीज रोड नंबर-2 में रहने वाले चंपा मुंडा के किरायेदार और प्लंबर गुरु अंगारिया ने दावा किया कि शाम करीब सात बजे उसके आंगन में बाघ जैसा जानवर दिखा। उसके मुताबिक वह आंगन में बैठा था, तभी अचानक जानवर आया और कुछ देर बाद भाग गया। हालांकि, जब तक आसपास के लोग पहुंचे, तब तक वह जानवर नजर नहीं आया।

बाघ जैसी अफवाह फैलते ही कांके थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इलाके में देर रात तक तलाशी अभियान चला, लेकिन किसी बाघ का सुराग नहीं मिला। सावधानी के तौर पर पुलिस और वन विभाग की टीमें रातभर इलाके में कैंप करती रहीं। अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की।

फॉरेस्ट विभाग ने कहा – जंगली बिल्ली

वन विभाग और पुलिस ने वायरल सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। जांच में साफ हुआ कि वीडियो में दिख रहा जानवर बाघ नहीं बल्कि जंगली बिल्ली थी। इसके बाद अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बेवजह की दहशत से बचें।


Read More News

नीट यूजी पुनर्परीक्षा में सॉल्वर गैंग का झारखंड कनेक्शन, पलामू और गिरिडीह की दो अभ्यर्थी पकड़ी गईं

बिहार के लखीसराय में आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा में कथित गड़बड़ी और सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले...

यूथ हॉकी एशियन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए राष्ट्रीय कैंप में झारखंड के छह खिलाड़ियों का चयन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। हॉकी इंडिया...

देवघर पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की करेंगे समीक्षा

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंचे। संथाल परगना के...

Read More