India vs West Indies Test: आज होगी टीम की घोषणा, श्रेयस अय्यर चयन से बाहर

News Saga Desk

दुबई। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा आज की जाएगी। इसके बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर दुबई में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जसप्रीत बुमराह ने चयनकर्ताओं को बता दिया है कि वह चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आज होगा भारतीय टीम का एलान

वेस्टइंडीज  के खिलाफ पहला टेस्ट मैच दो अक्टूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से दिल्ली में होगा। इस बीच श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई को मेल लिखकर टेस्ट से ब्रेक लेने की बात कही है। हाल ही में आस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच से श्रेयस वापस लौट गए थे, जिसके बाद ध्रुव जुरैल को कप्तान बनाया गया था।

श्रेयस अय्यर ने टेस्ट से लिया ब्रेक

श्रेयस ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं और बोर्ड को बताया है कि पीठ की पुरानी समस्या के इलाज के लिए उन्हें इस लंबे फार्मेट से ब्रेक चाहिए। अय्यर ने बीसीसीआई को लिखा है कि पीठ में अकड़न और थकान की समस्या के कारण वह कुछ समय के लिए लाल गेंद क्रिकेट से ब्रेक लेंगे। हालांकि विश्वस्त सूत्रों की मानें तो चयनकर्ताओं ने श्रेयस को बता दिया था कि वेस्टइंडीज (IND vs WI Test) के खिलाफ उन्हें फिलहाल टीम में नहीं चुना जाएगा।

हालांकि श्रेयस को कानपुर में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है। जिस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी, उसी बीच ये वनडे सीरीज खेली जाएगी। चयनकर्ता श्रेयस को वनडे प्रारूप में अहम खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना जाएगा।

मानव सुथार को मिल सकता मौका

वहीं, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बेंगलुरु में सेंटर आफ एक्सीलेंस में हैं, जहां उनका फिटनेस टेस्ट होगा। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को चुना जा सकता है। मानव ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में पांच विकेट लिए हैं। 23 वर्षीय सुथार के नाम 23 प्रथम श्रेणी मैचों में 95 विकेट हैं। भविष्य को देखते हुए चयनकर्ता बाएं हाथ के स्पिनर को मौका देना चाहते हैं, जो रवींद्र जडेजा का विकल्प बन सके।


रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर 3 महीने बाद ट्रेनों का परिचालन बहाल, यात्रियों को मिली राहत

रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शनिवार से फिर से शुरू हो गया। करीब तीन महीने तक बंद...

March 28, 2026

Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More