मार्च 2026 तक JTET परीक्षा होगी, तब तक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक: झारखंड हाईकोर्ट

News Saga Desk

रांची। झारखंड हाईकोर्ट में आज, 25 सितंबर को, राज्य के शिक्षा सचिव सशरीर उपस्थित हुए। कोर्ट ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर अहम सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को बड़ा निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि झारखंड शिक्षा परिषद (JAC) के माध्यम से मार्च 2026 तक JTET की परीक्षा आयोजित की जाए।

इसके साथ ही, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक JTET की परीक्षा पूरी नहीं होती और परिणाम घोषित नहीं हो जाते, तब तक सहायक आचार्य के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी। अदालत ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जाहिर की कि पिछले 9 वर्षों से झारखंड में JTET परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इसके अलावा, कोर्ट ने यह भी कहा कि जब तक JTET परीक्षा आयोजित नहीं हो जाती, तब तक राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए कोई नया विज्ञापन जारी नहीं किया जाएगा।

यह मामला झारखंड हाईकोर्ट में रितेश महतो और अन्य 401 प्रार्थियों की ओर से दायर याचिका के आधार पर सुनवाई किया गया। इस दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता अपराजिता भरद्वाज और कुशल कुमार ने बहस की। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में यह सुनवाई हुई।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More