News Saga Desk
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा से पहले यानि इस बार समय से पहले ही सरकारी कर्मचारियों को सितंबर माह की सैलरी देने का निर्देश दे दिया है।
वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने इस तरह का कदम उठाया है। पहले भी त्योहारों के मौके पर कर्मचारियों को समय से पहले वेतन दिया जाता रहा है। उन्होंने कहा “पहले भी सरकार त्योहारों के मौके पर समय से पहले वेतन देने का फैसला लेती रही है। सभी कोषागार पदाधिकारियों को पत्र जारी कर आज से सैलरी भुगतान शुरू करने का निर्देश दिया गया है।”
मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद अब राज्य सरकार के कर्मचारियों सहित हाई कोर्ट, विधानसभा, विधान परिषद और राजभवन के कर्मचारियों को भी सितंबर का वेतन समय से पहले दिया जायेगा। वित्त विभाग के द्वारा इस संबंध में सभी कोषागार पदाधिकारियों को पत्र जारी कर आज से ही सैलरी भुगतान शुरू करने का निर्देश दे दिया है।
No Comment! Be the first one.