मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 चिकित्सकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य विभाग में जल्द होगी बंपर बहाली

News Saga Desk

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 चिकित्सकों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र सौंपा है।  इनमें पांच मेडिकल कालेजों के लिए जेपीएससी से नियुक्त हैं। जबकि 54 सहायक प्राध्यापक हैं। अन्य चिकित्सकों में 38 विशेषज्ञ चिकित्सक है। 55 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 13 दंत चिकित्सक हैं।

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्त चिकित्सकों से बेहतर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार उनके कार्यों का आकलन कर सम्मानित करने का काम करेगी। उन्होंने चिकित्सकों को भगवान का रूप बताया। कहा कि उनसे लोगों की बड़ी अपेक्षाएं हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग में दस हजार पदों पर बहाली करेगी। 


Read More News

Read More