रांची में आवारा कुत्ते का हमला: स्कूली बच्चों सहित 17 लोग घायल

News Saga Desk

रांची। रांची के तमाड़ से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीते गुरुवार को एक पागल कुत्ते ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा कर रख दी है। यहां एक कुत्ता अचानक बेकाबू हो गया और तमाड़ से रायडीह, आमलेशा होते हुए करीब 10 किलोमीटर दूर तक के रस्ते में 17 लोगों को काट लिया। घायलों में अधिकतर स्कूली बच्चे शामिल हैं। जो छुट्टी के बाद अपने घर लौट रहे थे।

ग्रामीणों के बताये अनुसार लोगों को देखते ही कुत्ता उनपर हमला कर देता है और काटकर आगे बढ़ जाता है। घटना के बाद से लोगों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया है। वहीं लोग सड़कों पर निकलने से भी डर रहे हैं। 

घटना के बाद लोगों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और इलाज जारी है। परिजनों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं वन विभाग से बात की गई है, लेकिन वन विभाग इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। 
 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More