गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: सवारी गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 3 की दर्दनाक मौत

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर बड़कीटांड़ जंगल के पास सवारी गाड़ी और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में सवारी गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी पर सवार सभी लोग हजारीबाग से काम कर लौट रहे थे. जिसमें सभी मृतक मानकडीहा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को तुरंत गिरिडीह के सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक भी पलट गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के कारण यह हादसा घटित हुआ है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।


Read More News

Read More