झारखंड : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव पड़ा कमजोर, 28 से मौसम होगा साफ

News Saga Desk

रांची। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर दक्षिण ओडिशा तट को शुक्रवार को पार कर गया। इससे रविवार से झारखंड में मौसम साफ होने की संभावना है। यह जानकारी रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तट से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव 12 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग पश्चिम की ओर बढ़ा। इसके दक्षिण ओडिशा और छत्तीसगढ़ होते हुए लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इससे मौसम में सुधार होगा।

वहीं शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में हल्की बारिश दर्ज की गई और मध्यम गति की हवा चली। इससे लोगों को ठंड महसूस हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के चैनपुर में 51 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 37.1 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.2, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More