राहुल गांधी ने अमेरिका में उठाया वोट चोरी का मुद्दा, कांग्रेस ने साझा किया यात्रा कार्यक्रम

News Saga Desk

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त दक्षिण अमेरिका के दौरे पर हैं। यहां वे 4 देशों में जाकर राजनीतिक नेताओं, यूनिवर्सिटी के छात्रों और बिजनेस जगत के लोगों से मिलेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस संबंध में जानकारी दी।

पवन खेड़ा ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दक्षिण अमेरिका की यात्रा पर हैं। वे चार देशों में राजनीतिक नेताओं, विश्वविद्यालय के छात्रों और व्यापार जगत के लोगों से मिलेंगे।’

ओवरसीज कांग्रेसियों ने किया स्वागत

राहुल गांधी इसके पहले अप्रैल में अमेरिका गए थे। उसके बाद से ये उनकी विदेश यात्रा की नई शुरुआत है। बोस्टन लॉगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही राहुल गांधी का इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान ओवरसीज कांग्रेस के चीफ सैम पित्रोदा भी वहां मौजूद रहे।

बोस्टन में भी राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का चुनाव आयोग कॉम्प्रमाइज हो चुका है। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव का उदाहरण दिया और कहा कि इलेक्शन सिस्टम में कुछ बुनियादी खामियां हैं।

राहुल ने कहा, ‘महाराष्ट्र में जितने लोग हैं, उनसे ज्यादा लोगों ने वोट दिया और यह सच है। चुनाव आयोग ने शाम 5:30 बजे हमें एक आंकड़ा दिया और दो घंटे बाद 7:30 बजे 65 लाख लोगों ने वोट दे दिया, जो असंभव है।’ भाजपा ने इसे लेकर राहुल की आलोचना की है और उन पर राष्ट्रीय संस्थाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।


Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More