ढाई महीने बाद सूदना जलापूर्ति चालू, लोगों को मिली राहत

News Saga Desk

पलामू | मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सूदना जलापूर्ति योजना शुक्रवार से चालू हो गयी। ढाई महीने बाद लोगों को इस केन्द्र से पानी मिलना शुरू हुआ। बाढ़ में सेक्शन पॉइप क्षतिग्रस्त होने के कारण जलापूर्ति ठप थी। मरम्मती के बाद पेयजलापू‍र्ति शुरू की गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता परशुराम ओझा और पाइपलाइन निरीक्षक छोटे लाल गुप्ता एवं कनीय अभियंता अवध साह ने विधिवत नारियल फोड़कर जलापूर्ति शुरू करायी। दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व पर पानी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।

उल्लेखनीय है कि जिले के उपविकास आयुक्त जावेद हुसैन ने नगर आयुक्त का प्रभार लेने के बाद समीक्षा बैठक में पाइपलाइन निरीक्षक छोटे लाल गुप्ता और कनीय अभियंता अवध साह को सूदना जलापूर्ति योजना को जल्द चालू कराने का निर्देश दिया था।

इस जलापूर्ति को चालू करने के लिये बहुत बार प्रयास किया गया था। नदी किनारे से कुुंआ तक रस्सी के सहारे कर्मी को भेजकर बहुत बार चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन नदी का जलस्तर बराबर बढ़ा रहने के कारण कुुंआ में खराबी की जांच नहीं हो पाती थी, लेकिन काफी मशक्कत के बाद गुरूवार को सफलता मिली और दूसरा मोटर भी चालू करा दिया गया।

टीम में सन्तु मिस्त्री, गुडू कुमार, बिफन राम, वीरू मेहता, मिथुन कुमार, अजय यादव, सिकंदर, रंजीत कुमार ने शामिल थे। इनके अलावा जलापूर्ति सुचारू कराने में भाजपा नेता परशुराम ओझा भी सक्रिय रहे।

Read More News

Read More