प्रेमी की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

News Saga Desk

धनबाद | हरिहरपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिहरपुर गांव में प्रेम प्रसंग में हुए हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकार से इस मामले में अबतक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस संबंध में रविवार को सर्किल इंस्पेक्टर असीम कुमार टोपनो ने बताया कि पुलिस ने बीते शुक्रवार को ही घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त तलवार और युवती के नाना गंगा ठाकुर को गिरफ्तार कर चुकी थी, वहीं अब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवती की नानी अंजनी देवी और युवती नीलम कुमार उर्फ खुशी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। जिन्हें आज जेल भेजा जा रहा है।

मृतक कपिल राय के परिजनों ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

ज्ञात हो कि शादीशुदा कपिल राय जो एक छह माह के बच्चे का पिता था, उसका गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, बताया जाता है कि इसी मामले में युवती के घर वालों ने कपिल की धारदार हथियार से हत्या कर अपने ही घर में छिपा दिया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच अथक प्रयास कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

वहीं शनिवार को भी ग्रामीणों और परिजनों ने शव के साथ हरिहरपुर थाना का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More