रांची: झारखंड में हुक्का बार पर प्रतिबंध के बावजूद रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में कई रेस्टोरेंट में इसका संचालन जारी था। सूचना मिलने पर रांची एसडीओ के निर्देश पर अरगोड़ा पुलिस और कोटपा टीम ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और हुक्का उत्पाद जब्त किए।
कडरू स्थित 11 रेस्टोरेंट में यह अवैध हुक्का बार संचालित किए जा रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस और कोटपा टीम ने रेस्टोरेंट में मौजूद युवाओं और हुक्का बार संचालकों को फाइन किया।
पुलिस ने बताया कि कई कम उम्र के छात्र भी हुक्का का सेवन कर रहे थे। मौके से विभिन्न क्वालिटी के हुक्का उत्पाद और कैसिनो में खेले जाने वाले कार्ड भी बरामद किए गए हैं। रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।
No Comment! Be the first one.