देवघर: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में गुरुवार रात एक 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान चपरिया गांव निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह उसका शव सड़क किनारे बरामद हुआ, जिसके पास से पुलिस ने एक धारदार चाकू भी जब्त किया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात एक महिला समेत तीन लोग किसी काम के बहाने रोहित को घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिलने के बाद परिवार ने उन्हीं तीनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
जसीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि रोहित मजदूरी करता था और अविवाहित था। वह परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
No Comment! Be the first one.