बालिका उच्च विद्यालय में चारदीवारी निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

News Saga Desk

पलामू | जिले के पांकी में परियोजना हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय में चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरूवार को किया गया।

पांकी विधायक डाॅ शशिभूषण मेहता ने शिलापट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणीत ठाकुर ने विधायक को भवन निर्माण एवं शिक्षकों की कमी दूर करने को लेकर मांग पत्र सौंपा।

शिलान्यास करने के बाद पांकी विधायक ने कहा कि परियोजना हरिवंश नारायण बालिका उच्च विद्यालय में 892 छात्राएं अध्यनरत हैं, लेकिन इसके अनुपात में ना तो यहां क्लास रूम है और न ही शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। अंग्रेजी, बॉयोलॉजी और कैमेस्ट्री की पढाई मैनेज करके की जाती है। यह व्यवस्था पर्याप्‍त नहीं और इससे छात्राएं बेहतर नहीं कर पायेंगी।

मौके पर विधायक ने कहा कि इस स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल बने, इसके लिए भवन निर्माण और शिक्षकों की कमी दूर करने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी पहल की जायेगी। स्‍कूल की जरूरतों काे सरकार तक पहुंचाया जायेगा।

उन्‍होंने कहा कि यहां की बच्चियां बेहतर करें, ऐसी कोशिश करनी होगी। उन्हें उम्मीद है कि भवन और शिक्षकों की कमी दूर हो जाने से बच्चियों की पढायी का स्तर काफी उच्चा होगा और वे सर्विस में जा सकेंगी।

विधायक ने यह भी कहा कि यहां अन्य मुलभूत सुविधाओं का आभाव है, उसे दूर करने का प्रयास किया जायेगा। स्वच्छ पेयजल के लिए उनकी ओर से आरओ लगाया जायेगा।

मौके पर अन्य लोगाें के अलावा विधायक के जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, प्रो बच्चन ठाकुर, नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, पांकी के राजेन्द्र यादव, तरहसी के वशिष्ट सिंह भी मौजूद थे।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More