पलामू में मासूम की दर्दनाक मौत, स्कूल बस की टक्कर से बुझी चार साल की ज़िंदगी — दो दिनों में दूसरा हादसा

पलामू: पलामू ज़िले में लगातार हो रहे सड़क हादसे अभिभावकों में डर और गुस्सा दोनों पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुल्हर गांव में एक और दर्दनाक घटना हुई, जिसमें महज़ चार साल के मयानंद राम की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मयानंद, जो रवीन्द्र राम का पुत्र था, रोज़ाना की तरह आंगनबाड़ी जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान एक निजी स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। परिवार के लोग और स्थानीय लोग तुरंत बच्चे को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और गुस्साए ग्रामीणों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्कूली बसों के संचालन और सुरक्षा मानकों की सख्त जांच करनी चाहिए।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले ही चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में एक अन्य स्कूली बस हादसे में एलकेजी छात्र विनीत सिंह यादव की जान चली गई थी। लगातार दो दिनों में हुए इन हादसों ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More News

कांके की ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री फिर होगी गुलजार? मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया निरीक्षण

रांची के कांके स्थित ऐतिहासिक बेकन फैक्ट्री का मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरीक्षण किया। फैक्ट्री...

Read More