रांची में कारोबारी पर फायरिंग केस: छह लोग हिरासत में, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

रांची में सीमेंट-छड़ कारोबारी राधेश्याम साहू पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस घटना के सिलसिले में अब तक छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें पुंदाग क्षेत्र के कुछ बिल्डर और जमीन कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है, हालांकि अभी तक किसी बड़ी सुराग की पुष्टि नहीं हो पाई है।

रांची पुलिस की कई टीमें एक साथ इस मामले की जांच में जुटी हैं, जबकि एक विशेष टीम आसपास के जिलों में शूटरों की तलाश में रवाना की गई है।

इस बीच, कारोबारी के बेटे सज्जन कुमार ने नगड़ी थाना में पुरुषोत्तम कुमार और शशि शेखर समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कहा गया है कि उनके पिता का पुरुषोत्तम और शशि शेखर के साथ ढाई एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो न्यायालय में लंबित है।

सज्जन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो महीने पहले शशि शेखर ने उनके पिता को फोन पर धमकी दी थी कि अगर विवाद का निपटारा नहीं हुआ तो जान से मार दिया जाएगा।

घटना के समय मौके पर मौजूद कारोबारी के स्टाफ संजय सिन्हा, नागेंद्र दुबे और सोमरा उरांव ने भी पुलिस को अपने बयान दिए हैं। पुलिस अब तकनीकी और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Read More News

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More