गोइलकेरा में भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार दो युवकों की मौत, खेत में मिला शव

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बिला गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गोइलकेरा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर सोमवार की आधी रात हुआ। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में दोनों युवकों के शव पड़े देखे तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतकों में एक की पहचान गोइलकेरा के टोडांगसाई निवासी कृष्णा गुंदुवा उर्फ खोखे (25) के रूप में हुई है, जबकि दूसरा युवक सूरज बताया जा रहा है, जो बाहर का रहने वाला था। सूरज की ही बजाज डोमिनर डी-400 बाइक (नंबर JH06U 7803) से दोनों यात्रा पर निकले थे।

जानकारी के अनुसार, बाइक केवल पांच महीने पुरानी थी और हादसा संभवतः रात के समय बिला गांव के मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार में बाइक फिसल गई, जिससे दोनों युवक गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना की संपूर्ण जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Read More News

Read More